Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

अभिमन्यु गुप्ता और संतोष गुप्ता की जोड़ी समाज सेवा में अग्रणी, योगेश धामा

लोकवाणी बागपत ||

शादी की 50वीं वर्षगांठ, (गोल्डन जुबिली) पर वृक्षारोपण, गौ सेवा, यज्ञ, भंडारा कर मनाई गई

टटीरी : सुप्रसिद्ध समाजसेवी लायन अभिमन्यु गुप्ता एवं लायन संतोष गुप्ता की 50वीं शादी की वर्षगांठ के पावन अवसर पर वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में 51 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया |

प्राचार्य डॉक्टर कमल अग्रवाल ने ढोल नगाड़ा सहित गुप्ता दंपति का स्वागत किया और उनके हाथों से 51 औषधि फल वाले पौधों का रोपण कराया|

उनके साथ उनके पुत्र अश्वनी जिंदल, सोनल जिंदल, अनुराग जिंदल, रचना जिंदल, गरिमा गुप्ता, अखिल गुप्ता, भारती गर्ग एवं नितिन गर्ग ने भी वृक्षारोपण किया|

इस अवसर पर प्रसाद वृत्त किया गया और इसके उपरांत गौशाला में गौ माता को 51 किलो गुड़ और 51 किलो चोकर खिलाई गई तथा आर्य समाज अग्रवाल मंदिर में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समग्र भानु जीने जीने मुख्य जज्बात अभिमन्यु गुप्ता संतोष गुप्ता साथ यज्ञ संपत कराया और सुखद दान पत्र जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की|

आपका जीवन यज्ञमय में हो आप इसी तरह प्राणी पत्र के लिए कल्याणकारी कार्य करते रहे|

इस अवसर पर बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि अभिमन्यु गुप्ता संतोष गुप्ता समाज सेवा में आदरणीय भूमिका निभा रहे हैं, आपसे सबको प्रेरणा लेनी चाहिए|

इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, छपरौली व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रमोद जायद, सर्वेक्षण नरेश गुप्ता के नेतृत्व में किशनपुर ब्रांच से अध्यक्ष जितेंद्र तोमर दोघट से अध्यक्ष राकेश जैन संरक्षक रामनिवास गुप्ता विनोद गुप्ता अमीनगर सराय से युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग बागपत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा संजय रावला व्यापारी संघ बागपत के अध्यक्ष मनोज गोयल तथा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया |

हजारों व्यक्तियों ने भंडारे में भोजन प्राप्त किया|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *