लोकवाणी बागपत ||
जनपद बागपत में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर निर्माण इकाइयों पर छापेमार कार्रवाई की।
यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी बागपत के निर्देश पर की गई।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा स्वास्तिक इंपैक्स (यूपीएसआईडीसी बागपत), अभी बेवरेज (सादिकपुर सिनौली, बड़ौत) तथा पंचगाव्य कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (छपरौली-बड़ौत) से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के कुल तीन विधिक नमूने संग्रहित किए गए।

सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।






