Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

प्रधानी चुनाव से रोकने को बदनाम करने की साजिश का आरोप

लोकवाणी बागपत ||

बागपत कलेक्ट्रेट में गौना गांव निवासी राहिल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस पर मदरसे के छात्रों द्वारा निकाली गई

प्रभात रैली में लगाए गए धार्मिक नारों के मामले में उसे जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है।

इस प्रकरण में चांदीनगर थाना पुलिस द्वारा रहम इलाही व उसके बेटे साहिल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

राहिल का कहना है कि गांव की राजनीति के चलते उसका नाम जोड़कर उसे बदनाम किया जा रहा है, ताकि वह आगामी प्रधानी चुनाव न लड़ सके।

पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर साजिश रचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *