Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बाल मजदूरी से नेतृत्व तक: अमन कुमार को मिली यूपी युवा टीम की कमान

लोकवाणी बागपत | 13 जनवरी 2026

बागपत के युवा अमन कुमार ने राष्ट्रीय मंच पर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026 में अमन कुमार ने चार चरणों की चयन प्रक्रिया पूरी कर 50 लाख युवाओं में से चयनित होकर बागपत से एकमात्र प्रतिभागी बनने का गौरव हासिल किया।

कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पूर्व राजभवन, लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अमन पर विश्वास जताते हुए उन्हें टीम उत्तर प्रदेश के 79 युवाओं का ग्रुप कैप्टन नियुक्त किया।

यह पहली बार है जब बागपत के किसी युवा को पूरे प्रदेश की युवा टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय मंच पर सौंपा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं का मार्गदर्शन किया और उनके विचारों की सराहना की।

अमन कुमार ने लोकतंत्र एवं शासन में युवा भागीदारी विषय पर माय भारत से जुड़े एकीकृत डिजिटल पोर्टल का सुझाव रखा, जिसे केंद्रीय मंत्रियों ने सराहा।

कभी गरीबी और बाल मजदूरी से जूझ चुके अमन कुमार आज प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

उनका कहना है कि यह सम्मान करोड़ों ग्रामीण युवाओं के संघर्ष और सपनों का सम्मान है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *