शामली लोकवाणी ||
व्यापार मंडल की आयोजित बैठक में अमित गर्ग को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।


इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन की गरिमा बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।






