लोकवाणी बागपत ||
बागपत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल एक बार फिर खुलती नजर आ रही है।
सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर बाहर की प्राइवेट दवाइयाँ लिखने के आरोप लग रहे हैं।

अस्पताल परिसर में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी से आहत एक लाचार मरीज ने अपनी व्यथा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पूर्व ही उपमुख्यमंत्री का बागपत दौरा हुआ था, बावजूद इसके व्यवस्थाओं में कोई सुधार नजर नहीं आया।






