बागपत।
लोकवाणी न्यूज़ ||
जनपद बागपत के मवी कला गांव निवासी स्नेहा चौधरी ने नोएडा में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
स्नेहा चौधरी सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बागपत की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) बागपत जिला अध्यक्ष सतपाल (सत्ते) चौहान ने स्नेहा चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बागपत की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने स्नेहा के बड़े भाई शिव चौधरी एवं परिवार की भी सराहना की, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।
स्नेहा की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






