Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बागपत में SIR 2025 की पड़ताल: डीएम ने दिया फॉर्म भरने पर जोर

लोकवाणी बागपत ||

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल तथा अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय ने जैन इंटर कॉलेज, यमुना इंटर कॉलेज बागपत और तहसील मुख्यालय पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान — SIR 2025 का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बूथ स्तर पर चल रही प्रक्रिया को परखा और निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक अभियान की जानकारी पहुंचे।

इस दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा—

“लोकतंत्र में जितना मतदान आवश्यक है, उतना ही SIR के अंतर्गत फॉर्म भरना भी जरूरी है।”

अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाना, संशोधन कराना और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *