Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बागपत में 44 लाख रुपये से बनेगा कन्या जूनियर हाईस्कूल

लोकवाणी बागपत।

जनपद में कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में 44 लाख रुपये की लागत से कन्या जूनियर हाईस्कूल का नया भवन बनाया जाएगा।

शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया गया कि यह विद्यालय पहले जर्जर भवन में संचालित हो रहा था।

छत गिरने की घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को जिला पंचायत गेस्ट हाउस में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया था। लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी।

नए स्कूल भवन का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

भवन बनने के बाद छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

यह पहल क्षेत्र में बालिका शिक्षा को मजबूती देगी और अभिभावकों को भी बड़ी राहत प्रदान करेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *