Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बागपत में मुस्लिम युवाओं का राष्ट्रवादी प्रदर्शन, बांग्लादेशी कट्टरपंथ के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

लोकवाणी बागपत

जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल की अगुवाई में मुस्लिम समाज के युवाओं ने बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक पर एकजुट होकर बांग्लादेश के कट्टरपंथ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम युवाओं के काफिले ने हाथों में तख्तियां लेकर “बांग्लादेश मुर्दाबाद” के नारे लगाए और बीच सड़क पर यूनुस खान का पुतला फूंका, जिससे आक्रोश देखने को मिला।

महाभारत कालीन ऐतिहासिक बागपत की धरती से मुस्लिम युवाओं ने साफ संदेश दिया कि भारतीय मुसलमान देश की एकता और अखंडता के साथ खड़े हैं।

युवाओं ने कहा कि वे अपने हिन्दू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे—“हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।

नारेबाजी कर एकता और अखंडता का दिया संदेश...

प्रदर्शन के दौरान कट्टरपंथ और जिहादी सोच के खिलाफ सड़कों पर नारेबाजी कर यह स्पष्ट कर दिया गया कि भारत का मुस्लिम समाज देश विरोधी और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *