लोकवाणी बागपत ||
पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा आगामी त्यौहारों—फाल्गुन महाशिवरात्रि, कांवड़ यात्रा आदि—को लेकर थाना चाँदीनगर पर धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने थाना चाँदीनगर के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम लेते हुए लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, साइबर अपराध व IGRS से जुड़े मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।






