लोकवाणी बागपत ||
हेरिकरिस्टल मऊ में लघु उद्योग भारती की ट्रॉनिका सिटी इकाई का अधिस्थापन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मधु सूदन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेरठ संभाग अध्यक्ष पवन अग्रवाल जी एवं संभाग महासचिव अनुपम गुप्ता जी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
➡️ जनपद बागपत के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ योगेश जिंदल को घोषित करते हुए सम्मानित किया गया।
➡️ जिला महासचिव के रूप में आनंद जैन (आनंद एग्रीकल्चर) को घोषित कर सम्मानित किया गया।
➡️ खेकड़ा इकाई अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार जैन एवं बागपत इकाई अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह को घोषित किया गया और उनकी टीम का सम्मान हुआ।
➡️ जिला कमेटी में ललित जैन एवं बाबूराम शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आपने आयोजकों, संभाग अध्यक्ष पवन अग्रवाल जी एवं महासचिव अनुपम गुप्ता जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।






