लोकवाणी बागपत ||
जनपद बागपत के गांव बली-मेवला में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब गांव से जुड़े युवा रॉकी कसाना ने सिविल सेवा परीक्षा IAS-2026 में 542वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।
रॉकी कसाना वर्तमान में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी के साथ-साथ तैयारी करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक की पढ़ाई की है। रॉकी कसाना के पिता मास्टर राजेंद्र कसाना और माता चंद्रा देवी हैं।
उनका परिवार मूल रूप से गांव रिस्तल, जिला गाजियाबाद का निवासी है।
रॉकी कसाना की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






