Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बड़ौत में भारतीय जैन महासंघ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

बड़ौत स्थित डॉ. ए. डी. के. जैन अस्पताल में भारतीय जैन महासंघ के सहयोग से भव्य निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

👁️ शिविर में 150 से अधिक मरीजों की ओपीडी जांच की गई, जबकि 40 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु बस द्वारा भेजा गया।

👓 वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच करते हुए आंखों की देखभाल और समय-समय पर नेत्र परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

🎗️ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल राय जैन (बूढ़पुर वाले), वैभव जैन, सभासद राकेश जैन, विपिन महेश्वरी, कांता देवी राजपूत, अभय जैन, और विजय जैन (रबड़ वाले) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

👉 भारतीय जैन महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *