Lokwani News

Lokwani News

बागपत

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

भगवान परशुराम की तपोभूमि पर स्थित परशुराम मंदिर पर महामंडलेश्वर सूरज मुनि महाराज, देव मुनि महाराज और कैलाश मुनि महाराज के सानिध्य में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम में पंडित आदेश फौजी ने कहा कि भगवान परशुराम धरती पर धर्म की स्थापना करने तथा अन्याय का विनाश हेतु परशु धारण किया |

कौन है भगवान परशुराम?

ब्रह्म तेज के अमर अवतार, पराक्रम के प्रतीक, तप और त्याग के आदर्श भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में प्रकट हुए| भगवान परशुराम धाम, परशुराम खेड़ा पुरा महादेव परशुराम की तपोभूमि रही है भगवान परशुराम का यह मंदिर विश्व विख्यात है जहां ध्यान मुद्रा में भगवान परशुराम की विश्व की पहली मूर्ति स्थापित है|

किस दिन मनाई जाती है जयंती?

अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जन्मोत्सव देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है धाम पर परशुराम जन्मोत्सव के दिन सबसे पहले परशुराम का जलाभिषेक किया जाता है उसके उपरांत हवन यज्ञ और आरती की जाती है|

क्यों विश्व विख्यात है पूरा महादेव मंदिर?

पुरा महादेव पर भगवान परशुराम द्वारा शिवलिंग स्थापित किया गया था जिसे विश्व भर के शिवभक्त कांवरिया परशुरामेशवर मंदिर के नाम से पहचानते हैं|

जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विजय शर्मा, जिला प्रतिनिधि एमएलसी हरिकेश शर्मा,प्रदीप त्यागी, उमेश त्यागी,राजपाल शर्मा, नीटू चौधरी, डाक्टर एसपी यादव,देशपाल चौधरी,शिवकुमार शर्मा, धर्मवीर शर्मा,सुरेश कौशिक,हरि शर्मा, गोपाल शर्मा,पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, लककी सैनी, अमरपाल जाटव, सुमित बाल्मीकि,तीशा गोस्वामी, राकेश भारद्वाज, दीपक गुप्ता, रवि बटजेवरा, योगेश गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह, जगबीर प्रधान, तेजपाल प्रधान आदि मौजूद रहे|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *