लोकवाणी बागपत ||
बागपत — भारतीय किसान यूनियन (रजि.) चौ. हिम्मत सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर किसानों और मजदूरों की लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बागपत के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में किसान लगातार आर्थिक, प्रशासनिक व अवैध वसूली जैसी कई समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा।

ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे—
1️⃣ शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा नहीं
श्री गोकलन सिंह व श्री विशन सिंह का किसान आंदोलन के दौरान निधन हुआ था।
परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला।
2️⃣ किसान से गलत तरीके से वसूली, शिकायत पर कार्रवाई नहीं
किसान चन्द्रसेन के साथ लेखपाल द्वारा गलत तरीके से दबाव बनाकर ऋण माफी का वादा लेकर पैसा लिया गया।
कई बार शिकायत करने के बावजूद अमीन व लेखपाल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
3️⃣ टटीरी—बागपत रोड पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त
सड़क पर बैरिकेडिंग न होने की वजह से 24 नवम्बर को बड़ा हादसा टल गया।
किसान संगठन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।
4️⃣ पटवारियों द्वारा किसानों की भूमि का दुरुपयोग
किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी गलत ढंग से भूमि परीक्षण कर किसानों का शोषण व भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
5️⃣ सरकारी कर्मचारियों की धमकी का आरोप
किसानों का कहना है कि शिकायत करने पर सरकारी कर्मचारी डराते-धमकाते हैं।
6️⃣ शुगर मिलों में गन्ना तोल में देरी गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली रातभर कतारों में खड़ी रहती हैं।
ठंड में किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
किसानों ने 24×7 तौल की व्यवस्था व समय पर ट्रॉली एंट्री की मांग की।
7️⃣ अवैध अतिक्रमण के चलते किसानों के वाहन फंसते हैं किसानों का कहना है कि शुगर मिल जाते समय ट्रॉली जाम में फंस जाती है, जिससे पूरी रात परेशानी होती है।
सड़क किनारे से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।
किसान यूनियन की चेतावनी
किसानों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि समाधान न होने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।






