Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर बड़ौत में जश्न, हिंदू युवा वाहिनी ने बांटी मिठाइयाँ

बड़ौत। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर आज बड़ौत स्थित हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत कैंप कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सचिन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष संजेव तोमर, जिला उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, जिला सहसंयोजक रवि पालीवाल, जिला संगठन महामंत्री अमित सरोहा, नगर अध्यक्ष अतुल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, नगर कोषाध्यक्ष निखिल जैन, नगर मंत्री अमित गोयल, जिला उपाध्यक्ष पविंदर तोमर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने बिहार की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *