Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

भाजपा जिला कार्यालय बागपत में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हुईं चर्चा

लोकवाणी बागपत ||

बागपत| भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा चमरावल रोड़ पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक राष्ट्र एक चुनाव को जिला बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव तोमर मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि 1 से 30 जून तक जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर किसान चौपाल होगी।

उन्होंने कहा एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रहित का विषय है।

हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि समाज का प्रत्येक वर्ग और समूह ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के समर्थन में एकजुट होकर आगे आए।

यह किसी एक दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जरूरी है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की तथा नितिन चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा देश में एक चुनाव कानून को लेकर आम राय मशविरा किया जा रहा है, जिससे सरकार का व्यय कम हो और विकास कार्यों में देरी न हो।

उन्होंने कहा कि इस कानून से देश में केवल एक बार ही चुनाव होगा और 5 साल तक स्थिर रूप से सरकार अपना कार्य कर सकेगी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनुपाल बंसल ने किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह यादव, जिला मंत्री सचिन मलिक, सोनू माया, मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, अमरदीप प्रधान, कंवरपाल, कपिल, हरपाल राठी, मिडिया प्रभारी मोहित सिंह,प्रिंस शर्मा जिला मीडिया प्रभारी मोहित मितांश सिंह पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *