Lokwani News

Lokwani News

बागपत

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ऑपरेशन सिंदूर की बनी आवाज

लोकवाणी बागपत ||

बागपत| गांव निवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने सैनिको के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली, यात्रा खूबीपुर निवाड़ा, भजन बिहार से शुरू होकर, सोनीपत मोड़ से होते हुए श्री शिव मन्दिर पर समापन हुई।

यात्रा का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया ने किया।

इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाओं ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद और जय हिंद की सेना के नारे लगाए।

ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की जिला संयोजिका मीनाक्षी सिसोदिया व राखी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है |

उन्होंने बताया कि जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे आतंकी बैठे थे, उस पाकिस्तानी सेना को भारत की थल, वायु व नौसेना ने धूल चटा दी है।

कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके भारतीय सेना ने विश्व में परचम लहराया है।

इसमें महिला सैनिक विंग कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी की भी अहम भूमिका रही।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, प्रिया कुमारी, सुनीता यादव, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश तोमर, रविन्द्र आर्य, कविता, अमित उपाध्याय, पिंकी, सतेन्द्र मौर्य, कविता, दिनेश प्रधान, कृष्ण, सरिता, शिवानी, बबली, ज्योति मौर्य, कंवरपाल, सरिता, गीता, पूजा, दयावती, आरती, जुली, रेखा, साजिद राणा, ऋषिपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *