Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, धर्मांतरण मामले में कार्रवाई की मांग

लोकवाणी बागपत।

जिले में हिंदू महिला धर्मांतरण मामले ने आज नया मोड़ ले लिया, जब हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाज़ी की और प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धर्मांतरण की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन को तुरंत प्रभाव से कठोर कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

इसी क्रम में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ बागपत को ज्ञापन सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *