लोकवाणी बागपत ||
आज अजय चौहान के परिवार के लिए गर्व और भावुक क्षण सामने आया, जब उनकी बेटी का प्रमोशन होकर एसएसपी (SSP) के पद पर चयन हुआ
और जिला बारपेटा, असम में उनकी नियुक्ति की गई।

अजय चौहान ने इस उपलब्धि को ईश्वर की कृपा, परिवार के संस्कार और बेटी की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि एक बेटी का इस मुकाम तक पहुँचना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनकी बेटी ईमानदारी, साहस और न्याय के मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करती रहे।






