लोकवाणी बागपत ||
बागपत जनपद की बेटी और ग्राम खींदौड़ा की बहु खुशबू सोलंकी आज भक्ति भजनों के माध्यम से सनातन धर्म को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही हैं।
यूट्यूब चैनल “सुन लो भजन भक्ति” पर शानदार सफलता हासिल करते हुए खुशबू सोलंकी को यूट्यूब सिल्वर बटन प्राप्त हुआ है, जो सनातन संस्कृति के डिजिटल प्रचार का सशक्त उदाहरण बन गया है।
लगभग तीन वर्षों से प्रभु भक्ति में निरंतर साधना करते हुए खुशबू सोलंकी अब तक साढ़े पाँच हजार से अधिक भजन गा चुकी हैं।


उनका दूसरा चैनल “सुन लो लोक गीत” भी श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर भी वे “सुन लो भजन” नाम से सक्रिय हैं, जहाँ उनकी भक्ति भरी प्रस्तुति नई पीढ़ी को सनातन से जोड़ रही है।
खुशबू सोलंकी को भक्ति भजन गाने की प्रेरणा माता से मिली, वहीं परिवार का संपूर्ण सहयोग उनकी इस सफलता की मजबूत नींव बना।


पति धर्मेंद्र सिंह, जो एक प्रसिद्ध मीडिया संस्थान में कार्यरत हैं, ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया।
भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा जी) में विशेष आस्था रखने वाली खुशबू सोलंकी के भजन आज न केवल बागपत बल्कि प्रदेश और देशभर में सनातन धर्म के प्रचार का माध्यम बन रहे हैं।
बागपत की बेटी और खींदौड़ा की बहु आज भक्ति के सुरों से सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।






