ढीकोली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी की बोतल में पेशाब पिलाया गया, अभिभावकों में आक्रोश
बागपत/चाँदीनगर।
थाना चाँदीनगर क्षेत्र के ग्राम ढीकोली स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर–2 में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि कक्षा में पढ़ने वाले कुछ बच्चों को एक छात्र ने पानी की बोतल में भरा पेशाब पिला दिया।
घटना 13 नवंबर को तब सामने आई जब बच्चों की तबीयत घर पहुंचकर अचानक बिगड़ने लगी।

अभिभावकों ने बताया कि बच्चे घबराए हुए थे और उल्टी जैसी स्थिति थी।
पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूल में एक छात्र ने बोतल में पेशाब भरकर उन्हें पीने को दे दिया था।
इस अमानवीय हरकत से ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी रोष फैल गया है।
परिजनों ने थाना चाँदीनगर में तहरीर देकर पूरे प्रकरण की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही स्कूल परिसर में निगरानी की व्यवस्था मजबूत कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
थाना चाँदीनगर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






