लोकवाणी बागपत ||
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर लोहिया जी को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोहिया जी के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






