Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष कैंप, 65 खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन जारी

लोकवाणी बागपत ||

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ तथा जिलाधिकारी बागपत के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह द्वारा जनपद में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण की संख्या में वृद्धि के उद्देश्य से तहसील परिसर बागपत में विशेष कैंप आयोजित किया गया।

कैंप के दौरान कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए तथा खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन जारी किए गए। आबकारी विभाग के दुकानदारों, पूर्ति विभाग के कोटेदारों, आंगनबाड़ी केंद्र संचालिकाओं एवं अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर आवेदन किया।

जनपद के अन्य तहसीलों में भी खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक खाद्य व्यवसायी वैध लाइसेंस लेकर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर सकें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *