विरोध पर युवक व परिवार पर किया हमला, FIR दर्ज
लोकवाणी बागपत ||
बागपत की माता कॉलोनी व यमुना रोड क्षेत्र से गांजा बेचने-खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली से करीब 300 से 500 मीटर दूरी पर ही यह अवैध कारोबार चल रहा था।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।


आरोप है कि युवाओं के हाथों में खुलेआम नशा परोसा जा रहा था।
एक युवक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया गया।
पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
मामला — माता कॉलोनी, कोतवाली बागपत क्षेत्र।






