Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

ग्राम जवाहरपुर मेवला में तालाब की सफाई और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

बागपत — ग्राम जवाहरपुर मेवला में तालाब की सफाई और सौंदर्यकरण न होने पर ग्रामवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता, तालाब गंदगी से भरा हुआ है और पहले ही एक बेसहारा गोवंश डूबकर मर चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का पानी कब्रिस्तान की भूमि तक भर चुका है और समस्या के समाधान के लिए कई बार उच्च अधिकारियों व सीएम पोर्टल पर शिकायतें की गई हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव भी तालाब के सौंदर्यकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने पानी की टंकी, लाइब्रेरी और हॉस्पिटल जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी को उजागर किया।

ग्रामीण सुनील मेवला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तालाब का सौंदर्यकरण नहीं कराया गया तो वह जल समाधि लेने को भी तैयार हैं।

उन्होंने अपने गांव को बली से हटाकर ब्राह्मण पुट्टी में शामिल करने की मांग भी की।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, मनोज पहलवान, शक्ति सिंह, राजेंद्र सिंह, विकल सिंह, योगेश कुमार, प्रमोद मास्टर, राकेश आर्य, मुकर्रम, साहिल, वरुण मुंडेल, अमित महाशय, देवेंद्र, अमन, प्रवेश, प्रशांत, अरुण और अंशुल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *