Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

सिरसली में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह, 22 स्वागत बिंदुओं पर हुआ अभिनंदन

लोकवाणी बागपत ||

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम सिरसली में एक ऐतिहासिक और भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सिरसली गेट से हुई, जहाँ समाजसेवी और “धरतीवीर” के नाम से प्रसिद्ध चौधरी रामवीर सिंह का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, डीजे और बाइक रैली के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

पूरे गाँव में 22 स्वागत बिंदुओं पर जनयात्रा निकाली गई, जिसमें हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह जनयात्रा ग्राम की एकता और समरसता का प्रतीक बनी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के शहीदों को सिरसली वीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

शहीद यशवीर तोमर और शहीद राकेश तोमर के परिजनों को मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

इसके बाद मैरिज हॉल में आयोजित जनसभा में 2500 से अधिक लोग शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि गाँव का हर व्यक्ति उनका अपना है और उनके दरवाज़े गाँववासियों के लिए हमेशा खुले रहेंगे।

उन्होंने ग्राम एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

पूरे आयोजन ने ग्राम सिरसली के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *