
लोकवाणी बागपत ||
बड़ौत : गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जीवाना में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (लेबर डे) के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य द्वारा विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को उपहार एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

डॉ. आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की प्रगति में शिक्षकों के साथ-साथ कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। तथा श्रम की महत्ता को पहचानना और श्रमिकों को सम्मान देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा “श्रम ही पूजा है”, विषय पर भाषण, कविता पाठ एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना का विकास करना था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्थापन में उनके श्रम की भूमिका अतुलनीय है।
कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया।
इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






