Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

मंदिर की संपत्ति पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत

लोकवाणी बागपत ||

बागपत जनपद के ग्राम कोताना में स्थित एक मंदिर की संपत्ति पर अवैध निर्माण किए जाने का आरोप सामने आया है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि इस पर पूर्व में संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण न करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना करते हुए निर्माण जारी है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण रुकवाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। शिकायत पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी हैं।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *