Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

इंडिस्ट्रीज ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक

लोकवाणी बागपत ||

बड़ौत : एसोसिएशन के जिला कार्यालय नेहरू रोड पर जिलाध्यक्ष डॉ योगेश जिन्दल की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई |

बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष अंकुर जैन प्रधान ने किया |

बैठक मे मिस्त्री यूनियन के अध्यक्ष यूनुस प्रधान को अंकुर जैन की संतुती और राष्ट्रीय महामंत्री प्रिंस कंसल के अनुमोदन पर इंडिस्ट्रीज ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया |

बैठक में डॉ जिन्दल ने बताया कि हमारे लिए पार्टी बाद मे हैं, सर्वप्रथम व्यापारी हित है और उनके अधिकार है |

हमारा कोई भी व्यापारी भाई किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो यदि वो पीड़ित तो उसकी मदद करना हमारी प्राथमिकता होंगी |

उधर अंकुर जैन ने कहा कि बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी मे बाजार बंद होना चाहिए |

नवनियुत जिला उपाध्यक्ष यूनुस प्रधान ने कहा की मे कंधे से कन्धा मिलाकर व्यापारी हित मे कार्य करूँगा|

बैठक मे अयूब खान, दानिश कुरैशी, अनस कुरैशी, रोबिन गोयल, अतुल जैन, आदि उपस्थित रहे |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *