Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

बागपत : झूठे मुकदमों में फँसाने व अवैध वसूली का आरोप, मामला दर्ज

लोकवाणी बागपत ||

बागपत जनपद में एक गिरोह द्वारा झूठे शिकायत पत्रों के माध्यम से लोगों को फँसाने और अवैध वसूली किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

प्रार्थी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार सपा नेता शफीक सलमानी व उसके गिरोह के सदस्यों पर झूठी शिकायतें दर्ज कराने, दबाव बनाकर पैसे ऐंठने और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित (फ़ाइल फोटो)
पीड़ित (फ़ाइल फोटो)
पीड़ित (फ़ाइल फोटो)
कोतवाली बागपत में FIR दर्ज (कॉपी)

प्रार्थी का आरोप है कि गिरोह के सदस्य उसके घर में घुसकर अभद्रता करते हुए वीडियो बनाते थे, जिन्हें बाद में वायरल कर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का प्रयास किया गया।

मामले में ऑडियो व वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रार्थी के अनुसार फोन कॉल के माध्यम से स्वयं को उच्च अधिकारी का कर्मचारी बताकर भी अवैध वसूली का प्रयास किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक राम कुमार कुंतल को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *