लोकवाणी बागपत ||
बागपत: जिला कार्यकारिणी बागपत का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला और शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह समारोह का निमंत्रण दिया।

जिलाधिकारी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह बेटियों को आशीर्वाद देने कार्यक्रम में अवश्य आएंगी।
प्रतिनिधि मंडल में संजय उपाध्याय (बागपत), जिला अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, जिला महामंत्री डॉ. रणवीर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और जिला कोषाध्यक्ष डॉ. जसवीर उपाध्याय मौजूद रहे।






