बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी स्टाफ समय से उपस्थित मिले।

जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा वार्ड, डिलीवरी कक्ष व अन्य रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ निर्बाध रूप से मिलें, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो तथा सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएँ।
स्वच्छता और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभास राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





