लोकवाणी बागपत ||
निरोजपुर से सूजरा स्टेशन तक बन रही करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में बड़ा खेल!
ग्रामीणों का आरोप — घटिया सामग्री से तैयार की जा रही सड़क एक दिन भी नहीं टिक पाई।

डामर उखड़ रहा है, परतें बैठ रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
ग्राम प्रधान संदीप चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
सरकारी धन से बन रही सड़क अगर पहले ही दिन जवाब दे दे, तो यह लापरवाही नहीं…

सीधा-सीधा घोटाले की बू है।
लोकवाणी न्यूज़ उठा रहा है सवाल — जांच होगी या फिर फाइलों में दब जाएगा मामला?






