लोकवाणी बागपत ||

मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा स्कूल की छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति केंद्र तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक बागपत ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहती हैं।






