Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

नव नियुक्त व्यापार मंडल ने ली शपथ, व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

नव गठित मेरठ मंडल कमेटी में अभिषेक जैन बने मंडल अध्यक्ष

लोकवाणी बागपत ||

छपरौली : उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल सर्राफ तथा प्रदेश महामंत्री हरीश कक्कड़ के मार्गदर्शन एवं संस्तुति पर मेरठ मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारी समाज के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नव गठित मेरठ मंडल कमेटी में अभिषेक जैन को मंडल अध्यक्ष, राहुल जैन को मंडल सचिव, संजीव जैन को मंडल उपाध्यक्ष, प्रिंस जैन को मंडल महासचिव तथा विकास गुप्ता को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

सभी पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराते हुए शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन हमेशा व्यापारी वर्ग के साथ खड़ा रहेगा।

और मंडल की नई टीम से व्यापारी वर्ग को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *