लोकवाणी बागपत, 01 जनवरी 2026 —
नववर्ष के अवसर पर बागपत जिले ने बालिका स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बड़ौत स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान के अंतर्गत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव तोमर के नेतृत्व में उनकी लिटिल फिट फाउंडेशन के सहयोग से 50 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिलेगी।

यह पहल शुरू करने वाला बागपत प्रदेश का प्रथम जिला बना है, जिसने नववर्ष पर महिला सशक्तिकरण और बालिका स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बड़ौत भावना सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।






