Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

ओवरलोड रिक्शा में 21 मासूम — दिगम्बर जैन बाल सदन की लापरवाही उजागर

लोकवाणी बागपत ||

मोहित उपाध्याय

बागपत। जिले में स्कूलों द्वारा बच्चों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। क्षेत्र में एक ई-रिक्शा में दिगम्बर जैन बाल सदन के 21 बच्चों को ओवरलोड कर ले जाया जा रहा था, जिसे देखकर राहगीरों में आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिक्शा में न तो बच्चों के लिए कोई सुरक्षा इंतज़ाम थे और न ही उनके बैठने की पर्याप्त व्यवस्था। न गार्ड रेलिंग, न सेफ्टी बेल्ट और न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति बच्चों की निगरानी के लिए मौजूद था। इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, जहाँ छोटे-छोटे बच्चों को ओवरलोड रिक्शों में भरकर स्कूल ले जाया जाता है। परिवहन विभाग और स्कूल प्रशासन की अनदेखी से बच्चों की जान लगातार जोखिम में डाली जा रही है।

अभिभावकों ने मांग की है कि रिक्शा चालक और दिगम्बर जैन बाल सदन के जिम्मेदार प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *