खबर (By Monu Nain, Lokvani News):
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री दीप्ति शर्मा का सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान पूरा यूपी पुलिस परिवार गर्व से भर उठा।
दीप्ति शर्मा की असाधारण उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल खिलाड़ी योजना ने उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बना दिया है, जहाँ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अब वर्दी में जनता की सेवा कर रहे हैं।

उनका अनुशासन, समर्पण और विश्वस्तरीय प्रदर्शन यूपी पुलिस की कार्यसंस्कृति से पूरी तरह मेल खाता है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






