Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

प्रभु श्री राम के लिए तन, मन सबकुछ समर्पित, प्रदीप धामा

प्रभु श्री राम के लिए तन, मन सबकुछ समर्पित, प्रदीप धामा

भव्य स्वागत में उमड़ी दर्शकों की भीड़, सुजीत लखेरा

लोकवाणी बागपत।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन (BKU) के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रीय महासचिव प्रदीप धामा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान मंदिर प्रांगण धार्मिक धुनों और जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में गणेश भोग का आयोजन संजय प्रजापति (जिला अध्यक्ष, एकल अभियान आरएसएस बागपत) द्वारा किया गया।

वहीं गणेश तिलक की रस्म जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने निभाई।

नरेश गुप्ता (साड़ी एम्पोरियम संचालक) ने गणेश माल्यार्पण किया, जबकि गणेश आरती प्रेम चंद गुप्ता (पैट्रोल पंप संचालक) द्वारा किया गया |

अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन तिवारी, व कलाकार प्रबंधक सुजीत लखेरा ने संभाली।

इस अवसर पर संरक्षक सुभाष लखेरा, दीपक गुप्ता, संजय रुहेला, बिजेंद्र गौतम एवं रोहताश फौजदार का आशीर्वाद प्राप्त हुआ|

वही इस अवसर पर मोंटी चौहान, सोनू शर्मा, सुजीत लखेरा, डॉ. नरेंद्र, सोनू गुप्ता, शिवम् शर्मा, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी अतिथियों का पारंपरिक ढंग से पटका, माल्यार्पण, पगड़ी और शौर्य के प्रतीक तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन मंचन में नारद मोह लीला का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कथा और भजन संध्या में रामभक्तों ने भक्ति भाव से झूमते हुए भाग लिया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें रामलीला के विभिन्न प्रसंग मंचित किए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *