लोकवाणी बागपत।
राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रज्ञा बालियान समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
वे पिछले लगभग तीन वर्षों से समाजसेवा से जुड़ी हैं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

राजनीति में उन्हें दो वर्षों का अनुभव है और वे स्वयं को राष्ट्रीय लोकदल की एक निष्ठावान सिपाही मानती हैं।
वे चौधरी चरण सिंह की नीति और विचारधारा से प्रेरित होकर कार्य कर रही हैं तथा सामाजिक व राजनीतिक मंचों पर जनहित के मुद्दे उठाना पसंद करती हैं।

प्रज्ञा बालियान परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाजसेवा का संतुलन बनाए रखते हुए यह मानती हैं कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सकता है, और इसी उद्देश्य के साथ वे लगातार कार्यरत हैं।






