लोकवाणी बागपत।
प्राथमिक विद्यालय सिसाना नंबर दो में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल रहीं।
उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया, भोजन की गुणवत्ता परखी तथा बच्चों से संवाद किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को जर्सी, टोपा व चॉकलेट वितरित कीं।

उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया और अध्यापिकाओं व रसोइयों को डायरी, पेन व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसडीएम अमरचंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






