Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के तत्वाधान में दो दिवसीय लघु गुरुकुल का समापन

लोकवाणी बागपत ||

सत्र के दूसरे दिन आचार्य वेद प्रकाश ने जनपद बागपत के विभिन्न हिस्सों से आए हुए सत्य के जिज्ञासुओं के समक्ष उन राजनैतिक एवं शास्त्रीय षड्यंत्रों का भंडाफोड़ किया |

जिनके कारण यह विशाल राष्ट्र लंबे समय तक न केवल गुलाम रहा बल्कि आज भी पतन को प्राप्त हो रहा है |

आज समाज का युवा संस्कार विहीन होकर निरंतर व्यसनों के गर्त में गिर रहा है, जिस कारण समाज निरंतर दुर्दशा को प्राप्त हो रहा है।

इस दो दिवसीय लघु गुरुकुल में जनपद बागपत के विभिन्न स्कूलों से आए हुए शिक्षकों एवं स्कूल संचालकों ने प्रतिभाग किया |

एवं उन विषयों को जाना जिन्हें जानकर विद्यार्थियों को के लिए एक उत्तम भविष्य का निर्माण किया जाना संभव हो सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा जनपद बागपत के मंत्री आर्य सुनील शर्मा माजरा, आर्य समाज कस्बा टटीरी के रोनित आर्य आर्य अमन सिंह रवीश आर्य रोहित आर्य डॉक्टर संदीप खट्टा पंकज इंजीनियर खट्टा तथा अन्य बहुत से आर्य गणों ने प्रतिभाग किया |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *