Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

रेड क्रॉस सोसायटी बागपत द्वारा छात्राओं व शिक्षिकाओं को वितरित किए गए पुनः उपयोगी सैनिटरी पैड

बागपत लोकवाणी ।

जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल के निर्देशानुसार बालिकाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, अग्रवाल मंडी टटीरी में छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं को पुनः उपयोगी (Reusable) सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बागपत के कोषाध्यक्ष डॉ. मयंक गोयल ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।

उन्होंने बताया कि पुनः उपयोगी सैनिटरी पैड न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय पहल हैं।

जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक अभियान के रूप में निरंतर जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्रदत्त शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी हरिराम पटेल भी उपस्थित रहे।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री कौशल त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सुदेश की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड के सही उपयोग, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *