Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

समाधान दिवस पर आमजन की शिकायतें सुनीं

क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

खेकड़ा (बागपत): थाना खेकड़ा परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं स्थानीय स्तर की अन्य शिकायतों से संबंधित कई प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया।

कार्यक्रम में थाना खेकड़ा पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *