दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम को सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
लोकवाणी बागपत ||
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष रविंद्र देव के नेतृत्व में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया |

सपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश सरकार की लचीली, धुलमूल क़ानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया |
वरिष्ठ सपा नेत्री डॉ शालिनी ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए रामजी लाल सुमन के ऊपर हुए हमले की निंदा की तथा कई प्रश्न खडे किए |
उन्होंने कहा कि क्या ऐसे ही उत्तरप्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएगे मुख्यमंत्री?
क्या ऐसे ही अराजकता के माहौल में जनता को सुरक्षा का वादा पूर्ण करेंगे सीएम?
उधर मनोज चौधरी ने कहा कि जिस उत्तरप्रदेश में क़ानून व्यवस्था मजबूत होने का दम भरा जाता है वहां निहाथे गाड़ी में सवार सुमन लाल जो कि सांसद है उनपर खुलेआम हमला हो जाता है और पुलिस हमला रोकने में नाकाम हो जाती है ये किस क़ानून के राज की बात करते है मुख्यमंत्री?
वही पार्टी पदाधिकारियो के साथ कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को डीएम को सौपा |






