Lokwani News

Lokwani News

img
जुर्म बागपत

सकी पति ने ली पत्नी की जान, धारदार हथियार से काटा गला

लोकवाणी बागपत ||

मर्तक का फाइल फोटो
मर्तक का फाइल फोटो

बागपत के ठाकुर द्वारा मोह्हले से हत्या की खबर से जुडा मामला सामने आया। जहाँ शक ने एक पति को हत्यारा बना दिया |

हत्यारे पति ने अपने दिव्यांग ससुर के सामने ही, अपनी पत्नी कि चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या को अंजाम देने के बाद भी आरोपी पति घंटो तक मृतक पत्नी के पास बैठकर किसी अन्य व्यक्ति से बात करता रहा।

घटना के बाद मोहल्ले मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, दिन दहाड़े हत्या का यह सनसनीखेज मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का है|

यहाँ आपको बता दें कि मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित एक किराये के मकान में दिव्यांग पिता विनोद रह रहा था।

इसी मकान मे दो महीने से अपने 6 साल के बेटे आर्यन के साथ विनोद कि लड़की नेहा भी रह रही थी।

मृतक नेहा, का दस वर्ष पूर्व एक टेक्सी ड्राइवऱ प्रशांत नाम के युवक से प्रेम हुआ तथा साथ जीने मरने कि कसमे खाते हुए दोनों ने शादी कर ली।

उसके बाद एक बेटा हुआ जो 6 साल का है। हँसी ख़ुशी से रह रहे परिवार पर कलयुग हावी हो गया, और पति को हत्यारा बना दिया।

जिसके चलते जीवन में अचानक ऐसा मोड़ आया की शक कि आशंका में प्रशांत ही अपनी पत्नी नेहा का दुश्मन बन गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *