Lokwani News

Lokwani News

img
बागपत

सर्व हितकारी इंटर कॉलेज मीतली ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

लोकवाणी बागपत ||

बागपत के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज ग्राम मीतली में भव्य 81वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ठा. प्रदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान ठा. छिददा सिंह ने की|

उधर संचालन प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने किया।

स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

वही मेधावी विद्यार्थियों के हित में उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी|

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि ने कहा कि कॉलेज ने 81 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं और भविष्य में भी यह विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, इंद्रपाल प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा, सोपाल सिंह, सुभाष सिंह, जयवीर सिंह, अशोक चौहान, राकेश शर्मा, कपिल जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *