लोकवाणी बड़ौत ||
आज सर्व समाज की देश खाप चौधरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ योगेश जिन्दल के आवास, नेहरू रोड पर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता देश खाप चौधरी सुभाष भारद्वाज ने की, जबकि संचालन डॉ योगेश जिन्दल और सतीश शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ योगेश जिन्दल ने कहा कि देश खाप चौधरी हमेशा से देश और समाज को दिशा और दशा देने का कार्य करते रहे हैं और आगे भी यह भूमिका निभाते रहनी होगी।
थाम्बा खाप के चौधरी ओमकार शर्मा ने समाज से मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

देश खाप चौधरियों ने समाज से कुरीतियों को खत्म करने, मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग को कम करने और नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की अपील की।
बैठक में दाँघड खाप के चौधरी ओमपाल दाँघड, यशपाल तोमर, देश खाप चौधरी सुभाष भारद्वाज, जान मोहम्मद, प्रेम सिंह कश्यप, डॉ इरफान मलिक सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में अंकुर जैन, मनोज गोयल चाँद, सतेंद्र गुप्ता बीमे वाले, पुरुषोत्तम गर्ग, सुभाष अग्रवाल ठेकेदार, अतुल जैन, महावीर जैन, नौशाद कुरैशी, जिहान सिंह सिनोली, अंकुर जिन्दल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






